logo

पटना : बर्थडे पार्टी में जाम छलका रही थी लड़कियां, पुलिस ने दबिश देकर 3 लोगों को पकड़ा

daru_in_glass.jpg

पटना:
पटना के शास्त्रीनगर के राजाबाजार (Rajabazar area) इलाके में लड़कियों द्वारा बर्थडे पार्टी में दारू पीने और तेज आवाज में लाउड-स्पीकर बजाने का मामला सामने आया है। पुलिस (Bihar Police) अचानक वहां छापेमारी करने पहुंच गई। मामले रविवार रात की है। पुलिस ने शराब पीने और लाउड-स्पीकर में देर रात गाना बजाने के लिए 2 युवितयों और 1 युवक को हिरासत में लिया है। वहीं एक युवती ने शराब नहीं पी थी, इसलिए उसे छोड़ दिया गया। शराबबंदी वाले राज्य में ये मामला हैरान करने वाला है। 

सूरज ने बर्थडे पार्टी का किया था आयोजन
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ी गई युवतियों में सीतामढ़ी की खुशी और मोकामा की रौशनी हैं। वहीं मनेर शेखपुरा के रहने वाले सूरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सूरज कुमार ने रविवार को बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था जिसमें दारू का इंतजाम भी किया गया था। लड़कियां दारू और लाउडस्पीकर पर गाना बजाकर पार्टी को पूरा एंजॉय कर रही थी कि कहीं से पुलिस ने वहां रेड मार दी।

पुलिस ने घर वालों को जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। वैसे गिरफ्तारी के बाद काजल और उसकी महिला मित्र पुलिस के सामने गिडगिड़ाने लगे। हालांकि पुलिस ने उनके घऱ के लोगों को मामले की जानकारी दे दी है। बता दें कि खुशी व रौशनी राजाबाजार में किराये का कमरा लेकर रहती है। ये दोनों एक निजी कंपनी में काम करती हैं।