द फॉलोअप डेस्क
बक्सर में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें एक बड़े गिरोह का पर्दापाश करते हुए 18 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित एक किराए के मकान पर हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी फर्जी गेमिंग ऐप और ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को लुभाते थे और उनके बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लेते थे। .jpg)
वहीं मामले को लेकर बक्सर एसपी शुभम आर्य ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीपी रोड स्थित एक बैंक के पास किराए के कमरे में बड़े पैमाने पर साइबर ठगी का अड्डा चलाया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। सभी गिरफ्तार आरोपी बिहार के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के युवक बताये जा रहे हैं। छापेमारी में पुलिस ने 82 एटीएम कार्ड, 9 एक्टिव पासबुक, 5 चेकबुक के अलावा कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और इंटरनेट डिवाइस बरामद किए हैं। .jpeg)
पुलिस ने बताया कि आरोपी एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। ये लोग फर्जी गेमिंग ऐप तैयार करते थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उन्हें तेजी से फैलाते और प्रचार करते थे। पहले तो ऐप में सट्टेबाजी जैसे आकर्षक फीचर दिखाए जाते थे और उसके बाद जैसे ही कोई व्यक्ति ऐप में पैसे लगाता था, उसके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साइबर गिरोह के पास पहुंच जाती थी। और फिर खाता पूरी तरह से खाली जो जाता था। 
उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह नेटवर्क रोजाना लगभग 4 से 5 लाख रुपये की ठगी करता था। ठगी की रकम को अलग-अलग बैंक खातों में घुमाकर मनी लॉन्ड्रिंग की जाती थी, ताकि ट्रेस करना मुश्किल हो जाए। पुलिस ने बताया कि बरामद उपकरणों इस्तेमाल आरोपी फर्जी ऐप बनाने और ठगी संचालन में करते थे। पुलिस मामले की जांच इमं जुटी हुई है और इससे जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है।