logo

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- वो हैं कट्टा बांटने वाले लोग

qw1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज बिहार बदलाव यात्रा के तहत सुपौल और अररिया के दौरे पर गये। जहां सुपौल के छातापुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के “सूत्र” वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा का प्रयोग करना उनके संस्कार, संस्कृति और बैकग्राउंड के बारे में बताता है। तेजस्वी यादव से इससे बेहतर भाषा की उम्मीद नहीं रख सकते हैं। प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव कट्टा बांटने वाले लोग हैं। उनके पिताजी के राज में बिहार को कट्टा बनाने वाले प्रदेश के तौर जाना जाता था। वो अगर जीत कर आएंगे तो फिर से बिहार को कट्टा बेचने वाला, अपहरण, डकैती और लूटमार वाला प्रदेश बना देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार में बिगड़ती क़ानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं, उनके अगल-बगल के तीन-चार भ्रष्ट अफसर और मंत्री सरकार चला रहे हैं। नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक तौर पर काम करने लायक नहीं हैं। जब तक बिहार में कोई मुखिया नहीं चुना जाएगा, तब तक स्थिति बिगड़ती जाएगी। इसलिए बिहार की जनता अब जन सुराज को विकल्प के तौर पर देख रही है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar bihar election bihar politics prashant kishore tejaswi yadav prashant kishore news tejaswi yadav news