logo

गर्भवती के सिर में मारी गोली, हत्या के बाद शव नहर में फेंका

GARV.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के पालीगंज थानाक्षेत्र के उदयपुर गांव के सोन नहर से पुलिस ने बीते मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद था। शव को पोस्टमार्टम केरिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि महिला के सिर में दो गोलियां मारी गई थीं। महिला तीन महीने की गर्भवती भी थी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान भी है। पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को सोन नहर में फेंक दिया होगा।


पालीगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सोन नहर औरंगाबाद से होकर अरवल जिले और फिर पटना के पालीगंज अनुमंडल में आती है। संभावना है कि अपराधियों ने हत्या अरवल या औरंगाबाद जिले में की होगी। इन दिनों सोन नहर में काफी पानी भरा हुआ है और बहाव भी तेज है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए पटना, अरवल और औरंगाबाद जिलों के सभी थानों से संपर्क किया है। अभी तक किसी थाने से महिला की गुमशुदगी का मामला सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।