logo

संडे का दिन और शराब पीकर कैंपस पहुंच गये पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल, फिर ये हुआ...

kha0010.jpg

बांका 
बिहार के बांका जिले में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल को शराब पीकर हंगामा करना महंगा पड़ गया। नशे की हालत में कॉलेज पहुंचे प्रिंसिपल की हरकतों से परेशान किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कॉलेज पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना रजौन प्रखंड के कोतवाली गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज की है, जहां के प्राचार्य राजेश कुमार रविवार को शराब के नशे में कॉलेज पहुंचे और वहां हंगामा करने लगे। छात्रों और स्टाफ ने जब उनकी हरकतों का विरोध किया तो वे और अधिक उग्र हो गए। कॉलेज परिसर में इस तरह की गड़बड़ी की खबर मिलते ही डायल 112 की टीम नवादा बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और नशे में धुत प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं था। प्रिंसिपल पहले भी कई बार शराब पीकर कॉलेज आ चुके थे और हंगामा कर चुके थे। इस बार जब उन्होंने अनुशासन की हदें पार कर दीं, तो किसी ने पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वा दिया। बांका पुलिस ने मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानेदार पंकज किशोर ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोलारामपुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi