logo

जेल में कैदियों को नहीं धोने होंगे हाथ से कपड़े, 11.48 करोड़ के आवंटन से लगेंगी लॉन्ड्री मशीनें

लौंडी.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड के 16 जेलों और महिला प्रोबेशन होम में बंद कैदियों को अब विशेष सुविधा मिलेगी। पहले कैदियों को हाथ से कपड़े धोने पड़ते थे, लेकिन अब उनकी सुविधा के लिए लॉन्ड्री मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इन मशीनों की खरीददारी के लिए 11.48 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
इन जेलों और महिला प्रोबेशन होम में लगेंगी लॉन्ड्री मशीनें:
•    बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, रांची
•    सेंट्रल जेल, दुमका
•    सेंट्रल जेल, पापीडीह
•    चाईबासा जेल
•    साहेबगंज जेल
•    सिमडेगा जेल
•    सरायकेता जेल
•    जामताड़ा जेल
•    लातेहार जेल
•    लोहरदगा जेल
•    पाकुड जेल
•    गुयता जेल
•    माकची जेल, जमशेदपुर
•    राजमहत जेल
•    खूंटी जेल
•    घाटशिता जेल
•    महिला प्रोबेशन होम, नामकुम, रांची
अब इन जेलों और महिला प्रोबेशन होम में बंद कैदी अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में ज्यादा सुविधाजनक तरीके से काम कर सकेंगे।

Tags - PrisonersJAILJHARKAHNDNEWSJHARKHANDPOSTWASHINGMACHINESLATESTNEWS