logo

बिहार विधानसभा में राबड़ी देवी ने सम्राट चौधरी से मांगा इस्तीफा

राबड़ी_देवी_142.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार विधानसभा में बजट सत्र जारी है और इस बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से 24 घंटे में इस्तीफे की मांग की है। बताते चलें कि राबड़ी, सम्राट चौधरी के पुराने बयानों का हवाला देते हुए यह मांग की है।

उन्होंने कहा कि पुराने बयानों में अपराधियों को पकड़ने या इस्तीफा देने की बात कही गई थी। वहीं, विपक्ष ने राज्य में बढ़ते अपराध, खासकर महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर चिंता जताई है। बताते चलें कि आज शुक्रवार सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही RJD सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया।

वहीं सदन परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन से माहौल गरमा गया। जानकारी के मुताबिक पोस्टर और तख्तियों के साथ विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मुख्य निशाना राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था को बताया।

Tags - Bihar Vidhan Sabha budget session Rabri Devi resignation demand Samrat Choudhary Deputy Chief Minister law and order issue Bihar women safety concern Bihar RJD protest in assembly opposition uproar Bihar Bihar political controversy crime against w