logo

राहुल गांधी ने नीतीश से पूछा- मंत्री कब बनाइएगा?, मुख्यमंत्री बोले- कै गो बनना है? कांग्रेस ने कहा...

opp_.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना में 23 जून हुई विपक्षी एकता की बैठक की चर्चा अबतक हो रही है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि बैठक सफल रही वहीं दूसरी ओर बीजेपी लगातार इस बैठक को लेकर विपक्ष के नेताओं पर निशाना साध रही है। इसी बीच बैठक का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह दिख रहे हैं। राहुल गांधी नीतीश कुमार से पूछते हैं- मंत्री कब बनाइएगा? राहुल गांधी के सवाल पर नीतीश कुमार लालू यादव की ओर देखने लगते हैं। फिर कहते हैं-कै गो बनना है? नीतीश के सवाल पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह तुंरत बोलते हैं- 2 बनाना है।


राहुल गांधी  ने नहीं दिया जवाब
अखिलेश सिंह का जवाब सुनने के बाद नीतीश कुमार पलटे और पीछे खड़े तेजस्वी यादव से कहा कि दो मंत्री औऱ बनाना है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग नाम दे दें। तेजस्वी उस ओर बढ़े जहां राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव केसी वेणूगोपाल खड़े थे। तेजस्वी उनसे कह रहे थे कि वे मंत्रियों का नाम दें। लेकिन राहुल गांधी कोई जवाब ही नहीं दे रहे थे। ये नजारा देख कर प्रदेश कांग्रेस के दूसरे नेता भी बेचैन हो गये। पीछे खड़े कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने वहीं से बोलना शुरू किया। दो मंत्री और बनाना है। तब केसी वेणूगोपाल तेजस्वी यादव की ओर पलटे। उन्होंने कहा-ये सब जल्दी फिनिश करो।


बीजेपी ने साधा निशाना 
इस वीडियो के सामने आने के बाद बीजेपी एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल करते हुए पूछा है कि नीतीश कुमार आपके कितने राजनीतिक आका है । क्या आप गिन पा रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N