logo

बेगूसराय में बोले राहुल गांधी : पीएम मोदी का कंट्रोल अडानी-अंबानी जैसे लोगों के हाथ में है

RAHUL0122.jpg

बेगूसराय 
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। राहुल ने कहा, 1971 में इंदिरा गांधी जी को अमेरिका ने धमकी दी, लेकिन वे नहीं डरीं और जो करना था, वो करके दिखा दिया। वहीं, जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने नरेंद्र मोदी से कहा- 'ऑपरेशन सिंदूर' बंद कर दो तो मोदी ने दो दिन में ऑपरेशन रोक दिया। सच्चाई ये है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ ट्रंप से ही नहीं डरते। मोदी का कंट्रोलर अडानी-अंबानी जैसे लोगों के हाथ में है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी बिहार में सत्ता में आई तो राज्य में नालंदा विश्वविद्यालय जैसी और भी आधुनिक यूनिवर्सिटी खोली जाएगी।
 


उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती रहा है, लेकिन लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी की गई है। “हम इसे फिर से बहाल करेंगे और बिहार को उच्च शिक्षा का केंद्र बनाएंगे,” राहुल गांधी ने कहा। उनका यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान बेगूसराय की रैली में आया, जहां उन्होंने युवाओं से शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर समर्थन मांगा।

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update