logo

बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश कुमार, अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह ली

rajesh8.jpg

नई दिल्ली
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (BPCC) के नए अध्यक्ष के रूप में विधायक राजेश कुमार को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के योगदान की सराहना की है, जो अब इस पद से मुक्त हो गए हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी।

Tags - Rajesh Kumar state president Bihar Congress