logo

विक्रमशिला सेतु और सड़क मरम्मत को लेकर RJD का सरकार पर हमला, 'टांका टेक्नोलॉजी' का लगाया आरोप

TANKA.jpg

पटना/बिहार
बिहार में सड़क और पुलों की गुणवत्ता को लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। RJD ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि विक्रमशिला सेतु के "रफू" के बाद अब बिहार सरकार सड़कों पर "टांका टेक्नोलॉजी" अपना रही है। इसके साथ ही पार्टी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के "पूरा सफाया होगा" वाले बयान का हवाला देते हुए भी तंज कसा है। अपने पोस्ट में पार्टी ने सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि BJP और JDU वाले बिहार के खजाने का 71 हजार करोड़ रुपये के घोटाले कर इस तरह से सफाया कर रहे हैं।

 

नेता अपने-अपने हित साधने में लगे हैं
RJD ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के बजाय सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता अपने-अपने हित साधने में लगे हैं। गौरतलब है कि हाल के महीनों में विक्रमशिला सेतु की स्थिति और उसकी मरम्मत को लेकर भी विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठाता रहा है।

Tags - RJD Bihar Politics Vikramshila Setu Vikramshila Bridge