logo

ममता बनर्जी के समर्थन में तेजस्वी यादव ने किया रोड शो, उमड़ी भीड़

TEJASWI22.jpg

कोलकाता

RJD नेता तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार के लिए बंगाल पहुंचे और ममता बनर्जी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं TMC के लिए प्रचार कर रहा हूं और मुझे पूरा भरोसा है कि ममता बनर्जी फिर से CM बनेंगी। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में बिहारियों के लिए मुख्यमंत्री ने बहुत काम किया है। दूसरी और, BJP ने बिहार और देश के लोगों को लूटने का काम किया है। RJD नेता ने कहा, “हम ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने बंगाल आए हैं। दीदी फिर से भारी अंतर से चुनाव जीतने वाली हैं। बंगाल के लोग BJP को बिहार और देश में किए गए कामों का कड़ा जवाब देंगे। चाहे अमित शाह हों या PM नरेंद्र मोदी, यह पक्का है कि ममता दीदी बंगाल में सत्ता में वापस आएंगी।”
 

Tags - RJD Tejashwi Yadav Bengal election campaign Mamata Didi Biharis in Bengal