logo

RJD सांसद सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र, बिल गेट्स फाउंडेशन से संबंध तोड़ने की रखी मांग

999999.jpg

द फॉलोअप डेस्क
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एपस्टीन मामले में बिल गेट्स और गेट्स फाउंडेशन से सभी संबंधों को तोड़ने की मांग की है। सांसद ने CM को बकायदा पत्र लिखकर इस मांग को रखी है। बताते चलें कि नैतिकता और पारदर्शिता का सवाल उठाते हुए उन्होंने बिहार में फाउंडेशन के सहयोग की समीक्षा करने को कहा है। RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM को पत्र लिखकर बिल गेट्स और उनके संस्थान गेट्स फाउंडेशन से राज्य सरकार के सभी प्रकार के संबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की है।

उन्होंने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी कर सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने को कहा है। सुधाकर सिंह ने अपने पत्र में अमेरिका से जुड़े एपस्टीन प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मामले में बिल गेट्स का नाम सामने आया है। उन्होंने लिखा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को गंभीरता से लिया गया है और इससे जुड़े लोगों पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में बिहार सरकार को भी सावधानी बरतनी चाहिए। हालांकि, राजद सांसद ने कहा कि सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उनका

तर्क है कि जब किसी संस्था या व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो उससे जुड़े सरकारी संबंधों की समीक्षा जरूरी हो जाती है। उन्होंने इसे नैतिकता का प्रश्न बताया। 
बताते चलें कि पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि गेट्स फाउंडेशन बिहार सरकार के साथ विभिन्न नीतिगत कार्यक्रमों और योजनाओं में सहयोग कर रहा है। बहरहाल, पत्र को सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचलें तेज हो गई है।

Tags - RJD MP Sudhakar Singh Nitish Kumar Bill Gates Foundation Controversy Epstein Case Reference Bihar Government Relations Letter to CM Demand to Sever Ties Transparency and Ethics Government Program Collaboration Gates Foundation Bihar Projects Pol