logo

RJD के प्रदेश महासचिव व उपाध्यक्ष ने थामा प्रशांत किशोर के जनसुराज का दामन, ये बताई वजह 

RJD2.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

RJD के प्रदेश महासचिव रियाज अंसारी और प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने प्रशांत किशोर के जनसुराज (Jansuraj) की सदस्यता ले ली है। दोनों नेताओं ने RJD से इस्तीफा देने के बाद ये घोषणा की है। दोनों का जनसुराज के मुखिया प्रशांत किशोर और संजय केजरीवाल ने स्वागत किया है। दोनों नेताओं ने मौके पर संयुक्त बयान दिया कि RJD मुसलमानों के साथ छलावा कर रहा है औऱ इनको झूठे सपने दिखा रहा है। बिहार के राजनीतिक हलकों में रियाज और मजीद के इस्तीफे को RJD के लिए बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। 

RJD पर लगाये ये आरोप 

मजीद ने आगे कहा कि RJD अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच बीजेपी का खौफ फैला कर उनको ठगने का काम कर रहा है। कहा, RJD की नजर में मुसलमान सिर्फ वोट बैंक भर हैं। लेकिन अब अल्पसंख्यक जाग रहे हैं। मजीद ने कहा कि पिछले एक दशक में राजद ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे अल्पसंख्यक समुदाय का सीधे तौर पर भला हो सके। इस समुदाय के लिए न तो अलग से कोई योजना चलाई गयी न ही इनसे किये वादे पूरे किये गये। इससे अल्पसंख्यक समुदाय में आरडेडी के प्रति रोष का माहौल है। कहा, ये सब ऐसे समय में हो रह है जब RJD सत्ता में शामिल है। 

प्रशांत किशोर ने साधा RJD पर निशाना 

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने हाल में RJD पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो दल या नेता सत्ता में रहता है, वो यही बताना चाहता है कि बिहार में बहुत विकास हो रहा है। मान लीजिए कि जिन नेताओं और दलों ने बिहार में शासन किया है, सबने अपने-अपने तरीके से अच्छा काम किया। मान लीजिए कि कांग्रेस ने अपने लगभग 45 सालों के शासन में बहुत अच्छा काम किया। ये भी मान लीजिए कि लालू यादव के 15 सालों के शासन में यहां के पिछड़े तबके के लोगों को सामाजिक न्याय मिल गया। ये भी मान लिया जाये कि नीतीश कुमार के राज में सड़क और बिजली के अलावा विकास हो गया। तो बिहार में सबकुछ मान लेने वाली उक्ति पर चल रहा है।