द फॉलोअप डेस्क
बिहार चुनाव के परिणाम के दूसरे ही दिन लालू परिवार में फिर से एक बार फूट पड़ती दिखाई दे रही है। बिहार चुनाव में महागठबंधन को करारी हार मिलने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से के पोस्ट किया। इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से लालू परिवार की एकता को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ परिवार को भी छोड़ने का ऐलान किया है। साथ ही, इस बार रोहिणी ने बिना लाग-लपेट तेजस्वी के सबसे भरोसेमंद संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
रोहिणी ने अपने पोस्ट में लिखा," मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं… संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही करने को कहा था... और मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूं।"
I’m quitting politics and I’m disowning my family …
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 15, 2025
This is what Sanjay Yadav and Rameez had asked me to do …nd I’m taking all the blame’s
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA ने 243 में से 202 सीटें जीत लीं, जबकि महागठबंधन सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। इस परिणाम के बाद संजय यादव निशाने पर आ गए। इससे पहले भी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की थी। सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं रोहिणी ने 18 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने संजय यादव के खिलाफ टिप्पणी की। इस पोस्ट में एक तस्वीर भी थी, जो तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान की थी। तस्वीर में बस में तेजस्वी यादव की सीट पर संजय यादव बैठे दिख रहे थे।
बाद में रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार और पार्टी के सभी सदस्यों को अनफॉलो कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने आलोचकों को चुनौती दी कि अगर कोई साबित कर दे कि उन्होंने कभी अपने लिए या दूसरों के लिए कुछ मांगा है, तो वे राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लेंगी। रोहिणी ने उनके पिता को किडनी दान करने की बात को झूठा बताने वालों पर भी कड़ा रुख अपनाया था।
इधर जनशक्ति जनता दल JJD के मुखिया और और तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी बिहार चुनाव नतीजों को लेकर महागठबंधन को घेरा। उनका दावा है कि जयचंदों RJD को भीतर से 'खोखला और बर्बाद' कर दिया। इसी वजह से तेजस्वी ‘फेलस्वी’ हो गए। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप ने चुनाव नतीजों को जयचंदों की करारी हार बताया है।
.jpeg)