द फॉलोअप डेस्क
राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘हरे गमछा वालों’ बयान पर तीखा हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था के नाम पर “हरे गमछा वालों” को निशाना बना रहे हैं। रोहिणी ने कहा कि एआई समिट जैसे तकनीकी और ज्ञान-विज्ञान से जुड़े मंच से इस तरह का राजनीतिक बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

‘भगवा गमछा’ को लेकर हमला
रोहिणी ने कहा कि देश और बिहार के कई माफिया, अपराधी और दंगा भड़काने वाले लोग “भगवा गमछा” धारण करने वाली राजनीति से जुड़े रहे हैं, लेकिन कार्रवाई की बात सिर्फ “हरे गमछा वालों” पर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का बयान पूर्वाग्रह और द्वेष से प्रेरित है। इससे बिहार में राजनीतिक तनाव और हिंसा का माहौल बन सकता है।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी पड़ीं है , मगर बात हरे गमछा वालों को टारगेट करने की हो रही है ?<br><br>देश व् बिहार के तमाम माफिया , बड़े अपराधी व् गुंडे, दंगा भड़काने वाले, कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए बंदूक लहराने वाले गैंगस्टर्स एवं बलात्कारी भगवा गमछा लहराने , भगवा मुरेठा बांधने…</p>— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) <a href="https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/2058156196339847406?ref_src=twsrc%5Etfw">May 23, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
तानाशाही रवैये का जनता देगी जवाब: रोहिणी
रोहिणी ने आगे कहा कि बिहार संघर्ष और लोकतांत्रिक आंदोलनों की भूमि रही है। जनता किसी भी “तानाशाही रवैये” का जवाब देना जानती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर राजनीतिक विरोधियों को डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सरकार निष्पक्ष होती तो “भगवा गमछा वालों” पर भी समान रूप से सवाल उठाए जाते। बिहार की राजनीति में अब पक्ष-विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।