द फॉलोअप डेस्क
बिहार से गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने रोहतास जिले से लगभग 60 लाख का गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार रोहतास में गांजा तस्कर ट्रैक्टर की ट्रॉली के नीचे तहखाना बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। लेकिन वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने ट्रैक्टर की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने गांजे की खेप पकड़ी और एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की यह कार्रवाई डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई है।.jpeg)
बताया जा रहा है कि पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में तस्कर महेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सप्लायर रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इससे पूछताछ की जा रही है कि गांजा आखिर कहां ले जाया जा रहा था?.jpg)
पुलिस टीम ने जानकारी दी है कि करीब 127 क्विंटल गांजा बरामद किया है। बताया जाता है कि औरंगाबाद की तरफ से गांजा की खेप ट्रैक्टर के माध्यम से लायी जा रही थी। मामले पर रोहतास एसपी ने बताया कि पिछले दिनों भी भारी मात्रा में चेनारी थाना क्षेत्र से गांजा बरामद किया था।