logo

दरभंगा की B.Tech रूपा कुमारी ने, शादी के बाद, मुर्गी पालन कर बनी आत्मनिर्भर

murgi_palan.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार स्थित दरभंगा जिला के तारडीह, पुतई की रहने वाली रूपा कुमारी ने मुर्गी पालन से तकदीर बदलने का मिशाल पेश की है। बताते चलें कि, रूपा डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी से बीटेक की डिग्री ली। उसके बाद 2017 में उनकी शादी हो गई। रूपा अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ बनना चाहती थी, कुछ करना चाहती थी। इसलिए शादी होने के बाद भी रूपा, पारंपरिक और घरेलू भूमिका तक ही सीमित रहने के बजाय उसने आत्मनिर्भर बनने का रास्ता को चुना।

हालांकि, रूपा के सामने चुनौतियां भी कम नहीं थी। फिर भी, रूपा अपने सपने को जिंदा रखते हुए मायके आई और सुमन जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी। जहां, उसे जीविका दीदीयों से बिजनेस करने का प्रेरणा मिली। जानकारी के मुताबिक, रूपा ने मुर्गी पालन करने का निर्णय लिया।

बताते चलें कि, रूपा जीविका स्वयं समूह से 50 हजार रूपये ऋण लिया और मुर्गी पालन करना शुरू किया गौरतलब है कि, अब रूपा केवल मुर्गी पालन करके सलाना 5 से 6 लाख रुपये कमा रही हैं। जिससे उन्हें लखपति दीदी की पहचान मिली है। वहीं, रूपा ने निर्णय लिया है कि आने वाले समय में वो अपना व्यवसाय को और भी विस्तार रूप देने वाली है।

Tags - Darbhanga success story Rupa Kumari B.Tech graduate Bihar women entrepreneur Bihar poultry farming success Tardih Putai village APJ Abdul Kalam WIT JEEViKA self help group Suman JEEViKA SHG rural entrepreneurship women empowerment Bihar 50 thou