बिहार:
बिहार के समस्तीपुर में जमुई के बाद एक और घटना सामने आई है। सुनसान सड़क पर एक युवती से कथित छेड़खानी, बैड-टच, हाथ मरोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक बताई जा रही है। इस घटना की वीडियो नीचे दिए लिंक पे मिलेगी।
जमुई जैसी घटना अब समस्तीपुर में भी!
— NCIB Headquarters (@NCIBHQ) September 24, 2026
बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में भी सुनसान सड़क पर युवती से कथित छेड़खानी, बैड-टच, हाथ मरोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो वायरल होना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।
@SamastipurPolice से अनुरोध है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी एवं… pic.twitter.com/KERh00O4bC
घटना कैसे हुई?
रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्तीपुर के जगतसिंहपुर गांव के पास डैम बाईपास रोड पर युवती एक लड़के के साथ फोटो खिंचवा रही थी। तभी कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती को घेर लिया, उसके हाथ पकड़े, खींचने की कोशिश की और अभद्र टिप्पणियां कीं। वीडियो में एक व्यक्ति युवती को पीछे से पकड़ता और शारीरिक छेड़छाड़ करता दिख रहा है। युवती विरोध करती रही, लेकिन आरोपियों ने गाली-गलौज जारी रखी।

जमुई की घटना से समानता
यह घटना जमुई में कुछ दिन पहले हुई घटना की याद दिलाती है, जहां कक्षा 10 की छात्रा और उसके दोस्त के साथ सड़क पर छेड़खानी हुई थी। उस वीडियो के वायरल होने के बाद कई आरोपी गिरफ्तार हुए थे और मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया था। समस्तीपुर की घटना को भी उसी श्रेणी में रखा जा रहा है।
.jpeg)
पुलिस की कार्रवाई
समस्तीपुर पुलिस ने वीडियो वायरल होते ही संज्ञान लिया। कर्पूरीग्राम थाना पुलिस ने चार आरोपियों राहुल कुमार (19), अवधेश पासवान (46), विकाश शर्मा (32) और रामबाबू साहनी (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है। बिहार पुलिस ने भी इस अपडेट की पुष्टि की है।
.jpeg)
एनसीआईबी का बयान
नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एनसीआईबी) ने इस घटना पर चिंता जताते हुए समस्तीपुर पुलिस और बिहार पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी व त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। महिला सुरक्षा को लेकर बिहार में लगातार उठ रहे सवालों के बीच यह घटना फिर से चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस जांच जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।