logo

बड़ी खबर : संपर्क क्रांति ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

sampark_kranti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दरभंगा से नई दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद इसे रोकना पड़ा। आग की खबर फैलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी का महौल हो गया। दरअसल हायाघाट के पास एक बोगी में चक्के के पास से धुंआ निकलने लगा। ट्रेन के इंजन से चार बोगी बाद के कोच में यात्रियों को आग का आभास हुआ। जिसके बाद ट्रेन को अचानक से रोका गया।  हालाकि थोड़ी देर बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।  


किसी जान-माल का नुकसान नहीं 
हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि कोच के ब्रेक बाइंडिंग में चिंगारी उठने के बाद यह आग हादसा हुआ. यात्रियों को जब ट्रेन में आग महसूस हुआ तो गाड़ी के रुकते ही आनन फानन में यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए। कुछ समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि इसके किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

 हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N