द फॉलोअप डेस्क
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। यानि अब उनके साथ सीआरपीएफ के कमांडो रहेंगे। जानकारी हो कि हाल ही में संतोष मांझी ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थामा है। ऐसे में मांझी की सुरक्षा बढ़ाने को राजनीतिक रूप से देखा जा रहा है। हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ है जब किसी राजनेता को Y+ सिक्योरिटी दी गई है।

नीतीश ने जंगलराज के युवराज से दोस्ती की
Y+ सिक्योरिटी मिलने के बाद संतोष मांझी ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है। संतोष मांझी ने कहा है कि बिहार का हाल भी महाराष्ट्र जैसा होगा। नीतीश ने जंगलराज के युवराज से दोस्ती की है। जल्दी ही सीएम नीतीश की पार्टी में बड़ी टूट होगी और भगदड़ मच आएगी।

महागठबंधन में तोड़-फोड़ शुरू
इसके साथ ही संतोष मांझी ने कहा कि महागठबंधन के पहले तय हुआ था कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन अब हाल ऐसा है कि नीतीश कुमार कुर्सी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। महागठबंधन में तोड़-फोड़ शुरू हो गया है। मैं अपनी बात को फिर से दोहरा रहा हूं कि 10 दिन के अंदर तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री पद पर होंगे।

नीतीश कुमार बना रहे थे दबाव
दरअसल, 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक से ठीक पहले जीतन राम मांझी के बेटे और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। मंत्री पद से संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में भुचाल आ गया था। संतोष सुमन का कहना था कि नीतीश कुमार उनके ऊपर दबाव बना रहे थे कि वे अपनी पार्टी का विलय जेडीयू में कर लें। लेकिन पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा देना मुनासिब समझा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N