logo

छपरा हिंसा मामले में सारण एसपी पर गिरी गाज, पद से हटाए गए

saran_SP.jpg

द फॉलोअप डेस्क
छपरा हिंसा मामले में सारण के एसपी डॉ गौरभ मंगला पर गाज गिरी है। बिहार सरकार ने उनके खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें एसपी पद से हटा दिया है। उनकी जगह मुजफ्फरपुर में रेल एसपी के तौर पर तैनात कुमार आशीष को सारण का नया एसपी बनाया गया है। इसे लेकर गृह विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। गौरव मंगला को मुख्यालय तलब किया गया है।


आदेश पत्र में क्या कहा गया
सारण के पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगला को एसपी के पद से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। सारण एसपी गौरव मंगला का तबादला करते हुए उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया। अगले आदेश तक गौरव मंगला पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहेंगे। वहीं मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष को अब सारण का नया पुलिस कप्तान बनाया गया।


20 मई को मतदान के दौरान बूथ पर बवाल 
गौरतलब है कि 20 मई को मतदान के दौरान बूथ पर बवाल हुआ। इसके बाद अगली सुबह हिंसा की खबर सामने आई थी। मंगलवार (21 मई)  सुबह यहां दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 1 आरजेडी कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की स्थिति गंभीर है। इनसे मिलने के लिए खुद रोहिणी आचार्य अस्पताल पहुंची थी। गौरतलब है कि 20 मई को बूथ संख्या 318 और 319 पर बवाल तब शुरू हुआ था, जब आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य पहुंचीं थीं। उन पर बीजेपी समर्थकों ने बूथ कैप्चरिंग और मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया था। उनके खिलाफ नारेबाजी भी हुई थी। जिस वजह से रोहिणी आचार्य वहां से चलीं गईं। हालांकि रोहिणी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।

Tags - Chhapra violenceChhapra violence newsSaran SP Dr Gaurabh Mangala