logo

सारण में पत्नी ने पति पर चाकू से किया वार, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

jk3.jpg

Saran:
सारण में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद के कारण पत्नी ने पति के सीने में चाकू घोंप दी। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ दम। मामला जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के  शेख टोली फिदर बाजार का है। मृतक वकार युनुस गुदरी बाजार में फल का ठेला लगाकर फल बेचने का काम करता था, और घर चलाता था।

तीसरी पत्नी थी, वकार प्रेम विवाह किया था
स्थानीय लोगों ने बताया कि पारिवारिक विवाद के कारण दोनों में लगातार झगड़ा होता रहता था, जिसके बाद वकार अपने पैतृक आवास को छोड़कर शेखटोली में एक किराए के मकान में रहता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वकार की यह तीसरी पत्नी है। पहली पत्नी से तलाक हो गया था। दूसरी की प्रसव के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद तीसरी  से विवाह किया। वह पत्नी और 5 बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। अलग रहने के बावजूद भी पती-पत्नी के बीच हमेशा झगड़ा होते रहता था। आज भी दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते झगड़ा मारपीट में बदल गया। इसी दौरान पत्नी ने फल के ठेला से चाकू उठाकर पति को घोंप दी। मौके पर मौजूद लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पत्नी ने लगाया पति पर आरोप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पत्नी ने पति पर आरोप लगाया कि वकार बहुत अधिक शराब का सेवन करता था। वह हमेशा उससे झगड़ा करता था और मारपीट करता था। पत्नी ने कहा कि आज झगड़ा के समय भी उसने नशे की हालत में खुद को चाकू मार लिया। .

Tags - Saran murder case Saran wife kills husband