logo

BIHAR : Dream11 पर क्रिकेट खेलकर करोड़पति बना भोजपुर का सौरभ, खाते में आए 70 लाख 

dream_11.jpg

भोजपुर:
आजकल के समय में युवाओं में ऑनलाइन गेस्म (Online Games) का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। बहुत से युवा शौक पूरा करने के लिए और टाइमपास (Time pass) करने के लिए इन ऑनलाइन गेम्स को खेलते हैं। लेकिन, बिहार के 19 साल के लड़के को इस शौक ने करोड़पति बना दिया। भोजपुर जिले के चरपोखरी के रहने वाले सौरभ ने ड्रीम-11 में मैच खेलकर यह पैसा जीता (Won money by playing match in dream-11) है। उनकी इस जीत के बाद परिवार में खुशी से माहौल है।

70 लाख रुपये खाते में आए
मामला भोजपुर जिले चरपोखरी प्रखंड के ठकुरी गांव का है। ठकुरी गांव निवासी बिनकटेश सिंह के पुत्र सौरभ कुमार 2019 से ड्रीम-11 पर क्रिकेट खेल रहे हैं। मैच खेलने के दौरान कई बार उन्होंने हजारों रुपय जीते तो कई बारे हारे भी। मंगलवार की रात में जब वह मैच खेल रहा था तो अचानक मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड़ रुपए जीतने का मैसेज आया। जब उसने अपना ड्रीम 11 का वॉलेट अकाउंट चेक किया उसमें उसके खाते में 70 लाख रुपये जमा थे। 30 लाख रुपय टैक्स के लिए काटे गए हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी-20 सीरीज मैच ने बनाया करोड़पति
सौरव ने बताया कि वह ड्रीम 11 पर इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के टी-20 सीरीज मैच में इंडिया टीम के खिलाड़ी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दीक पांड्या, गेंदबाज उमेश यादव वहीं ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी विकेट कीपर एम वार्डे, बल्लेबाज एस स्मिथ, टी डेविड, सी ग्रीन, गेंदबाज जे हेजली उड और नाथन इल्स पर बेहतर प्रदर्शन पर अपना भाग्य आजमाया था। इन खिलाड़ियों द्वारा मैच में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत रैंक 1 पर आने से सौरभ ने 1 करोड़ रुपये जीते है।

ड्रीम 11 क्या है

बता दें कि Dream11 एक ऑनलाइन ऐप है। इसका इस्तेमाल आप क्रिकेट के लिए करते है। सबसे पहले आपको ड्रीम 11 में एक अच्छे प्लेयर्स की टीम बनानी होती है। अगर आपके चुने हुए खिलाड़ी अच्छा परफॉर्मेंस करते गए तो आपको अच्छी खासी राशि दी जाती है। ये राशि हजार से लेकर लाखो-करोड़ो रूपए तक हो सकती है।