logo

SBSP बिहार में NDA से करेगी गठबंधन, 29 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा

sbsp.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में हलचल शुरू हो चुकी है। NDA भी सरकार में बने रहने के लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू कर चुका है इसी बीच उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी बिहार में किस्मत आजमाने का विचार कर लिया है। ओम प्रकाश ने दावा किया है कि वह NDA के साथ मिलकर 29 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। और वे इस बाबत अमित शाह से मुलाकात की है।
ओम प्रकाश ने यह दावा किया है कि SBSP बिहार के 156 सीटों पर संगठन के द्वारा जनसंपर्क अभियान चला रही है। जबकि 29 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी भी पूरी कर ली है।  ओम प्रकाश ने कहा कि बिहार चुनाव को लेकर हमारी पार्टी पूरी तरह से तैयार है और NDA की बैठक भी जल्द ही होने वाली है और हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी ने उन 29 विधानसभा सीट की लिस्ट NDA गठबंधन को सौंप दी है जहां जहां से उनकी पार्टी चुनाव लड़ने का विचार कर रही है। और अब NDA गठबंधन की बैठक में इस पर विचार कर निर्णय लिया जायेगा। 
बता दें कि SBSP का फोकस ओबीसी, अति पिछड़े और वंचित वर्गों जैसों पर है। और इसी कारण से पार्टी ने कुल 29 सीटें चिन्हित कर रखी है। SBSP ने जिन इलाकों को चिन्हित कर रखा है उनमें से गया, बक्सर, जहानाबाद, बेतिया नालंदा जैसे प्रमुख क्षेत्र हैं। इन इलाकों में पिछड़े वर्गों की जनसंख्या ज्यादा होने से इन्हें फायदा पहुंच सकता है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update bihar election bihar politics bihar vidhansabha election 2025 SBSP NDA om prakash rajbhar amit shah