logo

बिहार के स्कूलों में अब 23 की जगह 11 छुट्टियां ही मिलेंगी, रक्षाबंधन का अवकाश भी कैंसिल 

12121.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार के विद्यालयों में छुट्टियां कम कर दी गयी हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सितंबर से दिसंबर माह तक दी जाने वाली छुट्टियों की एक नई तारीख जारी कर दी है। इसके अनुसार अब स्कूलों में 23 छुट्टियों की जगह सिर्फ 11 छुट्टियां दी मिलेंगी। नई सूची के अनुसार 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं दी जायेगा। बता दें कि अब तक रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश रहता था। ठीक इसी तरह अब दुर्गा पूजा के मौके पर छह के बदले केवल तीन दिन की छुट्टी रहेगा। बिहार सरकार ने दीपावली से छठ पूजा तक दी जाने वाले अवकाश में भी बदलाव लाया है। इस बार नौ  दिनों की छुट्टी की जगह केवल चार दिन यानी 12 नवंबर, 15 नवंबर और 19 एवं 20 नवंबर को मिलेगी। 
220 दिन का कार्य दिवस आवश्यक 
राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में यह कहा गया है की प्राथमिक विद्यालयों में कम से कम 200 दिन और माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन का कार्य दिवस होना आवश्यक है। चुनाव, परीक्षा, त्योहार और प्राकृतिक आपदाओं के कारण विद्यालयों में पढ़ाई पर असर होता है। विभाग ने कहा है कि, त्योहारों के अवसर पर विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में भी एकरूपता नहीं है। किसी त्योहार में किसी जिले में स्कूल खुले होते हैं तो किसी में बंद रहते हैं। विद्यालयों के संचालन में एकरूपता के लिए 2023 के बचे हुए दिनों में यह बदलाव करना जरूरी है।