logo

महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो, 5 की मौत; 4 गंभीर

opijopo.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए, जिनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव के पास फोर लेन पर की है। सभी घायलों को इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार होने वाले लोग नेपाल के रहने वाले बताये जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक को बचाते वक्त महाकुंभ से लौट रही स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया। इससे गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई, जिस वजह से हादसा हुआ। घटना के समय स्कॉर्पियो में 9 लोग सवार थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल लेकर गई। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, सभी लोग नेपाल के मोहतरी के रहने वाले थे। इस घटना की पुष्टि DSP नगर विनिता सिन्हा ने की। वहीं, हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर SDM पूर्वी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

Tags - Muzaffarpur MahaKumbh 2025 Road Accident 5 Died 4 seriously injured Bihar News Latest News Breaking News