logo

BIHAR : जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ा, नीतीश कैबिनेट ने 19 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

nitish_kumar8.jpg

पटना:
बिहार में नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) की बैठक खत्म हो गई है। आज के बैठक में 19 एजेंडों पर मुहर (19 agents stamped) लगी है। राज्य के जूनियर डॉक्टर्स के लिए अच्छी खबर है। जूनियर डॉक्टरों को इंटर्नशिप के दौरान मिलने वाले स्टाइपेंड में इजाफा (Increase in stipend for junior doctors during internship) कर दिया है। अब स्टाइपेंड 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार प्रतिमाह करने का प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

19 एजेंडों पर लगाई गई मुहर
मंगलवार को पटना में नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस एजेंडे पर मुहर लगी है। नीतीश सरकार ने मंगलवार को बुलाई गई बैठक में कुल 19 एजेंडों पर अपनी मुहर लगाई। जिन अहम मुद्दों पर निर्णय लिया गया उनमें रेप-पास्को जैसे केस के लिए विशेष न्यायालय में अपर जिला और सत्र न्यायाधीश के 54 नए पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा बिहार में सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 60 करोड़ रूपये की निकासी के फैसले पर मुहर लगाई गई है।

370 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की स्वीकृति
 इसके साथ ही पाटलिपुत्र,पटना,मुंगेर यूनिवर्सिटी में 370 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर की स्वीकृति भी दे दी गई है। राज्य में सूखे की बनती छुट्टी के लिए 60 करोड़ की निकासी पर भी मुहर लग गई है। कैबिनेट ने राशि निकासी और खर्च पर मुहर लगा दी है। 29 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि पर भी मुहर लग गई है। डीजल अनुदान के लिए आकस्मिक निधि से निकासी के प्रस्ताव को भी राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्णिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय और हॉस्पिटल के संचालन के लिय 423 पदों की स्वीकृति भी दी गई है।