बिहार
बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सरकार कैबिनेट की आज दूसरी बैठक होगी। बैठक के बाद शाम 5 बजे प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के विकास, निवेश, रोजगार और अन्य कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

पहली बैठक में 22 एजेंडों पर लगी थी मुहर
ध्यान हो कि सम्राट सरकार के पहली बैठक में 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी। वहीं अब सबकी नजरें दूसरी बैठक पर टिकी हुई है। मुख्यमंत्री का यह बैठक इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि अभी तक राज्य में मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। इसके साथ ही सीएम ने पहले ही बिहार में 5 लाख करोड़ रु. के निवेश करने का लक्ष्य सामने रख चुके हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस बैठक में सरकार की आगामी रणनीति के संकेत मिल सकते हैं। राज्य के विकास, निवेश और जनसुविधाओं से जुड़े फैसले पर मुहर लग सकती है।

रोजगार के नए अवसर खुलेंगे
इस बैठक में प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने का निर्णय लिया जा सकता है। माना यह भी जा रहा है कि बैठक में प्रस्तावित 11 टाउनशिप परियोजनाओं पर भी विचार-विमर्श हो सकता है। दरअसल इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में शहरीकरण को बढ़ावा देना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है, प्रदेश में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।