पटना:
बिहार (Bihar) में मंकीपॉक्स (monkeypox) का दूसरा संदिग्ध मरीज मिला है। यह मरीज औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और दिल्ली से लौटा है। इन्हें बुखार के साथ शरीर में बड़े-बड़े फफोले हो गए जो मंकीपॉक्स का लक्षण है। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में हड़कंप मच गया है। विभाग के निर्देश पर विशेष टीम युवक का सैंपल लेने की तैयारी में हैं। जांच के लिए सैंपल पुणे (Pune) भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।

युवक होम आइसोलेशन में
बता दें कि मंकीपॉक्स के लक्षण के बाद युवक को आइसोलेट कर दिया गया है। जांच के लिए टीम को भेजकर सैंपल कलेक्शन कराया जा रहा है। जांच के लिए सैंपल लेकर पुणे भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने में समय लग सकता है इसलिए गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। संदिग्ध मरीज के संपर्क में आए लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।

पटना सिटी इलाके में मिली थी पहली संदिग्ध
बता दें कि इसके पूर्व पटना के सिटी इलाके में एक अधिवक्ता की पत्नी में मंकीपॉक्स का लक्षण पाया गया था। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई थी। जांच के लिए सैंपल भी कलेक्शन कराया गया था। हालांकि महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि नहीं हुई थी।