logo

बिहार : मुंह में पिस्टल डालकर नाबालिग बहनों से रेप, अपराधियों ने कहा- थाने में नाम बता दो..कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा

GANGRAPE2.jpg

पटनाः
पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में दुष्कर्म की एक बेहद शर्मनाक घटना घटी है। जिसे सुन आप भी सोचेंगे कि अपराधियों दुस्साहस किताना बढ़ गया है। अपराधियों ने 2 सगी बहनों की अस्मत लूट ली। नाबालिग बहने सोमवार की रात शौच के लिए निकली थी । तभी अपराधियों ने उन दोनों को धर दबोचा। इसके बाद उन दोनों के मुंह में पिस्टल डाल दी और बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया।

 

दुष्कर्मियों ने खुद बताया अपना नाम
दुष्कर्मियों की हिम्मत तो देखिये दोनों ने अपना नाम भी लड़कियों को बताया कहा-जाओ थाने कहना हमारा नाम विशाल और रॉकी है, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा। इसके बाद दोनों बहने किसा तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा मामला बताया। 

दरोगा भी रो पड़ी 
दोनों बहनें अपराधियों के सामने गिड़गिड़ाती रह गई लेकिन उनको जरा भी उनपर रहम नहीं आया। हैवानों ने लड़कियों को यह बोलकर छोड़ दिया कि जाओ थाना में हम दोनों का नाम बता दो, कोई कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। लड़कियां खगौल थाना पहुंची। दोनों बहनों की आपबीती सुनकर महिला दारोगा की आंखों में भी आंसू छलक आये। 


दोनों आरोपी पकड़े गये 
पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये दोनों संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर लिया। दुष्‍कर्म जैसी यह संगीन वारदात पटना के फुलवारी शरीफ इलाके में हुई। दोनों बहनें सोमवार की रात शौच के लिए घर से निकली थी। तभी उनकी अस्‍मत लूट ली गई।