द फॉलोअप डेस्क
पटना के बाढ़ स्थित सरकारी स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय में शनिवार सुबह अचानक लड़कियां बेहोश होने लगी। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में शॉर्ट-सर्किट हो गया। जिस कारण आग लग गयी और आग के कारण पूरे हॉस्टल में धुआं फैल गया। .jpeg)
इस धुंए से कई छात्राएं बेहोश हो गयी। वहीं कुछ छात्राओं की तबीयत केवल डर के कारण ही खराब हो गयी। हॉस्टल की वार्डन ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के समय सभी छात्राएं नाश्ता करने बैठी थीं। तभी अचानक धुआं उठने लगा और छात्राएं इसे देख घबरा गई। वहीं कुछ छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। 
घटना की सूचना मिलते ही अथमलगोला बीडीओ, थानाध्यक्ष और पुलिस दल-बल के साथ विद्यालय पहुंचे और छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि तीन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। साथ ही एक पुरुष कर्मी है जो खाना बनाने आदि का काम करता है, सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।.jpg)
उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा ने बताया कि शिक्षिक के क्वार्टर में शॉर्ट-सर्किट हो गया था, और फिर धुआं उठने लगा। धुआं के कारण छात्राएं डर गयी। मैं भी पहले से बीमार थी और धुआं के कारण बेहोश हो गयी।
वहीं स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि "शनिवार होने के कारण वे पूजा की तैयारी कर रहे थे। जब पूजा का समान लेकर सेकेंड फ्लोर पर पहुंचे तो देखा कि धुआं फैला है। जब कमरे का डरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। कुछ देर बाद पता चला कि शॉर्ट-सर्किट से आग लगी हुई है। धुंए के कारण दम घुट रहा था। कुछ छात्राएं बीमार हुई है लेकिन कोई डर की बात नहीं है, सब ठीक है।"