logo

सिंगर हेमा पांडे ने मीसा की ननदों को गीतों से दी गाली..., हंसी नहीं रोक पाए रोहिणी- तेजस्वी, देखें वीडियो

lalu_parivaar.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुरी में मांगलिक कार्यक्रम में गारी गीत गाते हैं। वहीं लालू यादव का परिवार अपने परंपरा से काफी जुड़ा है। लालू यादव का पूरा परिवार भोजपुरी परंपरा का पालन करने में विश्वास रखता है। इसका नामूना इस वीडियो में दिख रहा है। अब आप सोच रहे होंगे की हम किस विडियो की बात कर रहे हैं। दरअसल लालू परिवार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोक गायिका हेमा पांडे पारंपरिक गीरा गीत गा रही हैं। जिस सुन पूरा परिवार मुस्कुरा रहा है।


मीसा के पति शैलेश का नाम लेते हुए गाया गारी गीत 
वायरल वीडियो में हेमा पांडे अपने बहनों के साथ गीत गा रही है। आरजेडी सुप्रीमो का पूरा परिवार सोफे पर बैठा है। लालू-राबड़ी एक सोफे पर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ बहन मीसा भारती एक सोफे पर बैठी हैं। हेमा पांडे लालू और राबड़ी के मौजूदगी में मीसा की ननदों को गारी सुना रही हैं। जिस सुन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी हंसी नहीं रोक पाए और वो खिलखिला कर हंसने लगे। गायिका ने लालू राबड़ी की मौजूदगी में  मीसा के पति शैलेश का नाम लेते हुए गारी गीत गाया। 


हंसी नहीं रोक पाए तेजस्वी
हेमा पांडे कहती है कि शैलेश की तीनों बिहनिया तीनों के तीनों खेलाड़ी हो, कमर के नीचे पहनी के घूमेली साड़ी हो। इतना सुनना था फिर क्या था लालू, राबड़ी,रोहिणी सभी ताली बजाते और मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद हेमा पांडे ने मीसा भारती के हवाले से उनकी ननद के लिए गाना गाया कि 'खईबू ना पियबू मोटईबू कईसे... ननदो खइबू ना पियबू मोटईबू कईसे..' इसे सुनकर तेजस्वी यादव और रोहिणी आचार्या अपनी हंसी को नहीं रोक नहीं पाए और खिलखिला कर हंसने लगे। इसके बाद मीसा भारती ने रोहिणी आचार्या की तरफ इशारा करते हुए हेमा पांडे से उनके लिए गाना गाने को कहा।


लालू यादव के जन्मदिन का वीडियो
बता दें कि इस वीडियो को लालू यादव के करीबी और राबड़ी के मुंहबोले भाई एमएलसी सुनील सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लालू यादव के जन्मदिन का है। इस दिन पटना में पूरा लालू परिवार एकत्रित था और इसी मौके पर कोई मांगलिक कार्यक्रम किया गया है। जहां यह वीडियो बनाया गया है। वीडियो में पूरा लालू परिवार आनंदित नजर आ रहा है। वहीं इस पूरे वीडियो में लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव नजर नहीं आए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N