logo

बेगूसराय गोलीकांड : SP योगेंद्र कुमार ने 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, गश्ती में लापरवाही का आरोप

suspended.jpg

बेगूसराय:
बेगूसराय गोलीकांड (Begusarai shooting) को लेकर में पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। इस घटना पर SP योगेंद्र कुमार (Yogendra Kumar) ने सख्त कदम उठाते हुए 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (suspended with immediate effect) कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर गश्ती में लापरवाही का आरोप लगा है। जिस कारण से बेगूसराय के SP ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं अभी तक हमला करने वाले अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

साइको किलर्स का अभी तक कोई सुराग नहीं
बेगूसराय में इस घटना को अंजाम देने वाले साइको किलर्स का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। गोली लगने से जख्मी लोगों से मिलने के लिए बीजेपी के नेता लगातार बेगूसराय पहुंच रहे हैं। बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार खुद मामले की निगरानी में हैं। बेगूसराय सहित आसपास के जिलों की पुलिस भी शूटर्स को ट्रेस करने में लगी है।