logo

सौतेली मां ने बेटों को जमकर पीटा, सीने पर पैर रख गला दबाया... कुंए में फेंका; एक की मौत

बिहटा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पटना के बिहटा से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सौतेली मां ने अपने दो बेटों को खूब पीटा। इसके बाद मरा हुआ समझ कर उसे कुंए में फेंक दिया। घटना में एक की मौत हो गई है। हालांकि, एक इनमें से एक बच्चा बच गया है। जिंदा बच्चे शम्मी ने पुलिस से कहा कि मां ने मेरे सीने पर पैर रखकर मुझे जान से मारने की कोशिश की। हम दोनों भाई को कुंए में फेंक कर चली। एक बांस के सहारे में बाहर निकला और पूरी रात डर से वहीं छुपा रहा। सुबह होने पर घर भाग गया। 


मां के साथ नानी और मौसी ने भी पिटाई की
घटना में बचे शम्मी ने बताया कि उसकी सौतेली मां शारदा देवी ने मंगलवार की शाम उसे और भइया अर्णव को बगीचे से आम तोड़ने के लिए बुलाया था। उनके साथ सौतेली नानी और सौतेली मौसी भी थीं। हम दोनों को लेकर वे तीनों बगीचे में कुएं के पास पहुंचीं। वहां पर हम दोनों को पहले पीटा। फिर मरा हुए समझकर कुंए में उठाकर फेंक दिया। 


अरुण ने की थी दो शादी
गौरतलब है कि मासूम शम्मी के पिता अरुण ठाकुर ने दो शादी की है। पहली पत्नी रजनी से उसे बेटे है। वहीं दूसरी पत्नी शारदा से उसे एक बेटी है। दोनों पत्नियों में आए दिन संपत्ति को लेकर विवाद होता रहता है। बता दें संपत्ति के नाम पर अरुण के पास केवल एक घर ही है। जिसे लेकर दोनों पत्नियों में झगड़ा होता रहता था। दूसरी ओर बेटे की मौत के गम में रो-रो कर रजनी का बुरा हाल है। वह लगातार पुलिस से अपने के मौत मामले में न्याय दिलाने का गुहार लगा रही है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी सौतेली मां शारदा को गिरफ्तार कर लिया है। 

Tags - BiharBihar newscrimecrime newsPatna Bihta