द फॉलोअप डेस्क
रांची से पटना के लिए जा रही वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान बरकाकाना रेलवे स्टेशन से खुलने के बाद ट्रैक पर अचानक गाय आ गई। I घटना सोमवार को फाइनल ट्रायल के दौरान की है। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि अगर गाड़ी को न रोका गया होता तो मवेशी की मौत हो सकती थी वहीं ट्रेन उद्धाटन से पहले क्षतिग्रस्त हो जाती। वीडियो में देखा जा सकता है कि गाय ट्रैक दौड़ रही है।आगे-आगे गाय और पीछे-पीछे वंदे भारत। करीब 15 मिनट बाद रेलवे स्टाफ ट्रेन से उतरा और गाय को बड़ी मशक्कत से ट्रैक से हटाया।

'अरे भाई.. ये भी करना पड़ेगा..?'
वीडियो में ड्राइवर 'गाय को कैसे हटाएं' उसके लिए निर्देश दे रहे हैं। एक कर्मचारी लोको पायलट से ये कहते सुना जा सकता है। कि 'अब ये भी करना पड़ेगा क्या.. अब हम लोगों को रस्सी ले कर चलना होगा?' ये सुनते ही केबिन में ठहाके लगने लगते हैं।सभी कर्मचारी गाय के गर्दन में फंसी रस्सी पकड़ लेते हैं और फिर उसे थोड़ी दूरी पर पटरी से हटकर उसे पकड़े रहते हैं।ट्रेन को धीरे-धीरे गुजारा जाने लगता है।बाद में सभी चारों कर्मचारी वंदे भारत की गार्ड बोगी में चढ़ जाते हैं।

ट्रेन पटना के लिए रवाना
पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन उद्घाटन कर दिया है। पीएम ने मध्यप्रदेश के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रांची-पटना के अलावा पीएम ने 4 अन्य राज्यों को वंदे भारत की सौगात दी है। इनमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा शामिल हैं। उद्घाटन से पहले PM मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि , 'ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।' पटना से रांची के लिए रवाना हुई ट्रेन में 100 स्कूली बच्चों को निशुल्क सफर करवाया जा रहा है। जानकारी हो कि यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलाई जाएगी। मंगलवार को ट्रेन का मेंटेनेंश किया जाएगा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N