द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन कार्रवाई के दौरान वित्त मंत्री विजेंद्र यादव ने 2025- 26 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर दिया है। 2025-26 का द्वितीय अनुपूरक बजट 91717.1135 करोड़ रुपए का रखा गया है। इसे विधान परिषद में प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने पेश किया।.jpeg)
द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करने के अलावा, सदन में कई अन्य गतिविधियां और घटनाएँ देखने को मिलीं, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सत्र के दौरान अनुपस्थित रहे। जिस पर JDU एमएलसी नीरज कुमार ने तंज कसा और कहा "भाई तेजस्वी कहां हैं? तेजस्वी यादव जी दिखे हैं क्या? हमें तो नहीं दिख रहे। अगर आपको दिखें तो हमें बताइए।".jpg)
वहीं इसके पूर्व राज्यपाल ने अभिभाषण दिया जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के कामों और विकास कार्यों की तारीफ़ की। सीके अलावे नरेंद्र नारायण यादव ने विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नॉमिनेशन किया। इसका परिणाम कल घोषित किया जायेगा।