द फॉलोअप डेस्क
RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका मिला है । दरअसल लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा उनकी सजा बढ़ाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इसकी सुनवाई की जाएगी लेकिन इसकी सजा पर रोक की मांग को ठुकरा दिया गया। वहीं कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले पर सुनवाई जल्दी से करे इसके अलावे अदालत ने यह भी काह कि लालू यादव की उम्र का ध्यान रखते हुए ट्रायल के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश नही होना पड़ेगा। 
जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में CBI ने याचिका दायर की थी कि चारा घोटाले से जुड़े मामले में लालू यादव की सजा को बढाया जाए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए CBI की दायर की गई याचिका को मान्यता देकर सजा बढाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। वहीं लालू यादव ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की मदद लेने पहुंचे। और अपील करते हुए कहा कि जब तक अंतिम निर्णय न हो जाए तब तक सजा बढ़ाने की प्रकिया पर रोक लोक लगाई जाए। 
दरअसल मामला उस समय का है जब लालू यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। उन पर आरोप था कि लालू यादव ने लोगों से रेलवे में नौकरी देने के बदले में उनकी जमीन ली थी। जिसकी जांच अब तक CBI कर रही है। वहीं लालू यादव ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि CBI ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी से कानूनी रूप से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही शुरू कर दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस जवाब के बाद देखना यह है कि लालू यादव की याचिका पर कब तक सुनवाई की जाएगी।