पटना:
बिहार में बढ़ रहे भ्रष्ट्राचार को रोकने के लिए निगरानी विभाग (Vigilance Department) की टीम लगातार सक्रिय होकर काम रही है। निगरानी विभाग की टीम के हत्थे आए दिन कोई न कोई भ्रष्ट्राचारी चढ़ ही जाता है। इस कड़ी में आय से अधिक संपत्ति मामले (disproportionate assets case) में निगरानी विभाग की टीम पटना के इंजीनियर अरविंद कुमार (Engineer Arvind Kumar) के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस रेड में मकान और जमीन के साथ करोड़ो की संपत्ति का खुलासा (Disclosure of property worth crores) हुआ है।

अवैध और नाजायज ढंग से संपत्ति अर्जित करने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, पटना के इंजीनियर अरविंद कुमार के आवास और कार्यालय पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने छापेमारी की जिसमें करोड़ों रुपये के भूखंड और मकान की जानकारी मिली है। सिर्फ पटना में ही चार जगह जमीन और मकान मिले हैं। यह संपत्ति पत्नी और बेटों के नाम पर बनाई गई है। इसके अलावा उनपर लगभग एक करोड़ 51 लाख रुपये की संपत्ति अवैध और नाजायज ढंग से अर्जित करने का भी आरोप है। एसवीयू से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक़ छापेमारी के बाद संपत्ति का किये गये आकलन में पता चला कि उनके पास यह करीब पांच करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति है।