logo

ट्रेन में पहली नजर में ईसाई लड़की को दिल दे बैठे थे सुशील मोदी, बेहद दिलचस्प है किस्सा

susil_modi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का 13 मई को निधन हो गया। सुशील मोदी के निधन से बिहार में राजनीति गलियारों में शोक की लहर है। बिहार की राजनीति में सुशील मोदी ने क़रीब पांच दशक से अलग-अलग भूमिका निभाई। वो विधायक, एमएलसी, लोकसभा सांसद और राज्यसभा सांसद भी रहे। बिहार सरकार में वित्त मंत्री तक का पद संभाला। दो बार बिहार के डिप्टी सीएम रहे। हालांकि उनकी निजी जिन्दगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सुशील मोदी को ट्रेन में सफर करने के दौरान ईसाई धर्म की लड़की से प्यार हो गया था। जिनसे ही बाद में उन्होंने शादी की।


मुबंई से जम्मू कश्मीर की ट्रेन पर जॉर्ज से मिले थे
बात उस वक्त की है जब सुशील मोदी पटना यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने उस वक्त छात्र संघ का चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनका ट्रेन से आना जाना लगा रहा था। एक बार वो मुबंई से जम्मू कश्मीर जा रहे थे। उस दौरान उनकी मुलाकात ट्रेन पर एक लड़की थी। नाम है जेसिस जार्ज, वैसे तो दोनों क्लासमेट थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे को सबसे पहले चलती ट्रेन में देखा था। बाद में दोनों के बीच प्यार हुआ और खतों का सिलसिला शुरू हो गया।


अटल बिहारी वाजपेयी शादी में हुए थे शामिल
जब घर वालों को दोनों की प्रेम कहानी के बारे में मालूम चला तो वो भड़क गए। उन्हें डर था कि कहीं ये प्यार की कहानी विवाद में न बदल जाए। दरअसल, सुशील मोदी मारवाड़ी थे और जेसी जॉर्ज रोमन कैथोलिक थी। इसलिए ये सब कुछ आसान नहीं था। लेकिन कहता हैं कि जब प्यार शिद्दत वाला हो तो सभी दीवारें तोड़ दी जाती हैं। 13 अप्रैल 1986 को पटना में सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज की शादी हुई। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी उनके शादी में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे। उनकी शादी आर्य समाज के रीति रिवाज से हुई थी। उनकी शादी में अटल बिहारी वाजपेयी भी शामिल हुए थे। अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशील कुमार मोदी की शादी में कहा था, ‘यहां उत्तर और दक्षिण एक हो गए हैं... दुल्हन केरल की है... पाटलिपुत्र हिमालय के पास है।


कौन है सुशील मोदी की पत्नी
सुशील कुमार मोदी की पत्नी पटना यूनिवर्सिटी में फिलहाल डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की हेड हैं। वही उनके दो बेटे हैं। पहले बेटे उत्कर्ष तथागत ने बेंगलुरु से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। वहीं मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। उन्होंने 2017 में कोलकाता की एक चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की से शादी की थी। सुशील मोदी के दूसरे बेटे अक्षय अमृतांशु ने भोपाल के राष्ट्रीय कानून संस्थान विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री हासिल की है। फिलहाल वह लॉ के ही क्षेत्र में प्रैक्टिस कर रहे हैं।

Tags - sushil modiSushil Modi  love story