logo

हाजीपुर में अमोनिया गैस लीक के बाद टैंकर फटा, एक की मौत, 40 की बिगड़ी तबीयत

hazipur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हाजीपुर में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दूध की फैक्ट्री अमोनिया गैस के रिसाव के बाद टैंकर फट गया।  इसमें 1 युवक की मौत हो गई है जबकि 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई।  हादसे में मनेर का रहने वाला मजदूर दीनानाथ सिंह (50 वर्ष) की मौत हो गयी। सभी बीमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना ही डीएम-एसपी घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम के नेतृत्व में तुरंत रिसाव को रोका गया। फ्रायर ब्रिगेड की टीम ने रिसाव प्रभावित इलाकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर पटना से भी क्यूआरटी बुलायी गयी है।


 3 बजे तक 8 दमकलों से पानी का किया गया छिड़काव

मजदूरों का कहना है कि काम करने के दौरान फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। अमोनिया के रिसाव से लगभग दर्जनभर मजदूर बेहोश हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सब इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में हैदर, इजहार, जाहिद, राजकुमार, शेरू को भर्ती कराया गया है। ये फ्रीडम पाइप फैक्ट्री के कर्मचारी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम यशपाल मीणा और एसपी रवि रंजन कुमार ने घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। मौके पर एसडीआरएफ और क्यूआरटी की टीम को बुलाया गया था। गैस के रिसाव को रोकने के लिए रात 3 बजे तक 8 दमकलों से पानी का छिड़काव किया गया।

2 किलोमीटर तक अमोनिया गैस की दुर्गंध फैली 
घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। गैस लीक इस सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के इलाके में 100 से ज्यादा लोगों को सांस की तकलीफ के कारण तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद राज दूध प्लांट व फ्रीडम पाइप फैक्ट्री के आसपास करीब 2 किलोमीटर की परिधि में अमोनिया गैस की दुर्गंध फैल गई। देर रात तक पानी की बौछार से इलाके में गैस की तीव्रता को कम करने का प्रयास जारी था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N