logo

तेज प्रताप ने बदला गाड़ी पर लगा RJD का झंडा, महुआ विधानसभा क्षेत्र पहुंच चुनाव लड़ने के दिए संकेत

तेजू.jpg

द फॉलोअप डेस्क
RJD और अपने परिवार से निष्कासित किये जाने के बाद तेज प्रताप यादव खुद को राजनितिक मैदान में फिर से मजबूत करने में जुट गये हैं। बीते दिन गुरुवार को वे अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के सबसे करीबी विधायक मुकेश रोशन के विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचे। जहां काफी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान उनके गाड़ी में लगा झंडा भी बदला नज़र आया उन्होंने RJD का झंडा हटाकर अपना खुद का झंडा लगाया था। जिसके बाद बिहार की चुनावी सियासत में हलचल मच गई है। लोगों के द्वारा यह कयास लगाये जा रहे हैं कि वे या तो खुद की पार्टी बना सकते हैं या कोई पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। 
महुआ पहुंचे तेज प्रताप ने महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तरफ इशारा कर दिया है कि यदि जनता चाहेगी तो वह चुनाव लड़ेंगे। हालांकि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर अभी तक कोई खुलासा नही किया है। महुआ पहुंचे तेज प्रताप  महुआ मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को भी देखा। 
जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप का अनुष्का यादव के साथ तस्वीर और विडियो वायरल होने के बाद उन्हें पार्टी और परिवार दोनों से लालू प्रसाद यादव ने निष्कासित कर दिया था। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar khabar trending news bihar politics bihar election bihar election 2025 tej pratap yadav rjd