मथुरा:
तेजप्रताप यादव(TejPratap Yadav) इन दिनों मथुरा (Mathura) में हैं। जहां उन्हें भगवान के दर्शन करने से रोक दिया गया। बता दें कि वे अपने पिता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD Supremo Lalu Prasad) के सेहत में जल्द सुधार को लेकर कृष्ण की नगरी वृंदावन (Vrindavan) में गए हुए हैं। मंगलवार को वे गोवर्धन पर्वत(Govardhan Parvat) पहुंचे थें, जहां उन्हें दर्शन करने से मथुरा SSP और गोवर्धन थाना इंजार्च ने रोक दिया और आधे घंटे तक थाने में ही बैठाए रखा। बता दें कि पिछले 20 सालों में ऐसा पहली हुआ है जब पुलिस के आला अधिकारियों ने ऐसे किसी को रोका है।

तेजप्रताप ने योगी सरकार पर साधा निशाना
गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की इजाजत नहीं मिलने के बाद तेज प्रताव यादव ने योगी सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यूपी के अधिकारी ये सब मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के कहने पर कह रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि योगी सरकार यह नहीं जानती कि हमें करोड़ों लोगों ने चुनकर भेजा है और हम बिहार के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आगे कहा कि योगी जी को नहीं पता कैसे ट्रीट किया जाता है।

गाड़ी से गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने जिद कर रहे थे
वहीं यूपी के अधिकारियों द्वारा जारी बयान यह कहा गया है कि तेजप्रताप को रोकने की वजह कानूनी थी। वे जिद कर रहे थे कि उन्हें गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा अपने गाड़ी से करनी है। जिसपर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रोक लगाई गई है। इसलिए उन्हें जाने से रोका गया। उनके साथ कोई भी अभद्रता नहीं की गई है।