logo

देर रात SKMCH पहुंचे तेजस्वी, डॉक्टर की गैर मौजदूगी पर भड़के, कहा- सभी पर होगी कार्रवाई

skmch_tejaswai.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार देर रात को SKMCH पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। उपमुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर अस्पताल से गायब दिखे।  वहीं इमरजेंसी  में भी सीनियर डॉक्टर नहीं दिखे। केवल जूनियर डॉक्टर ड्यूटी पर थे। इससे तेजस्वी काफी नाराज दिखें। उन्होंने कहा है कि वैसे डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग अपने पास रखा है।


हमारी सरकार सुनवाई व कार्रवाई वाली सरकार
तेजस्वी यादव ने कहा है कि सराकर इन्हें जिस काम का पैसा देती है। वह काम नहीं होगा तो कार्रवाई तो होगी ही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुनवाई व कार्रवाई वाली सरकार है। वहीं तेजस्वी ने कहा कि अस्पताल में काफी सारी कमियां पाई गई है। साफ-सफाई में भी सुधार की जरूरत है। इसके साथ ही बेड की समस्या भी है। उन्होंने अधीयक्ष को आदेश दिया है कि तुरंत इन्हें दूर किया जाए।


एक्शन मोड में दिखे तेजस्वी
तेजस्वी यादव शनिवार करीब रात 12 बजे SKMCH अस्पताल पहुंचे। सीतामढ़ी से पटना लौटने के दौरान अस्पताल पहुंच गए और औचक निरीक्षण किया। तेजस्वी यादव ने इस दौरान इमरजेंसी से लेकर बच्चा  वार्ड और आईसीयू का निरीक्षण किया। पूछताछ के मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना। इसके साथ ही उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उनसे परेशानियों को सुना और शिकायतों पर एक्शन मोड में भी दिखे। वहीं निरीक्षण के दौरान तेजस्वी ने अस्पताल के हेल्प डेस्क पर किसी के नहीं होने पर भी सवाल किए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT