logo

गोपाल खेमका के मर्डर पर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, कहा-सैकड़ों व्यापारियों की हो रही हत्या लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते?

khemka_tejasvi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार पुलिस को बेखौफ हुए अपराधी लगातार चुनौती दे रहे हैं। आए दिन कहीं ना कहीं हत्या के खबरें सामने आती है। इसे लेकर सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है। शुक्रवार की रात पटना में जाने-माने कारोबारी गोपाल खेमका की उनके ही घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर सियासत शुरू हो चुकी है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक सरकार पर निशाना साधा है।

दरअसल, राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर विपक्ष लंबे अरसे से हमलावर है। खासकर सरकार को आए दिन अपराध को लेकर टेवासवी यादव आईना दिखाते रहते है। ऐसे में सरकार ने विपक्ष के दबाव में पटना और अन्य जिलों के एसपी से लेकर थानेदारों का तबादला भी किया, लेकिन अपराध अपराध पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा। बताया दें की बीते दिनों सरकार ने पूर्णिया के एसपी को पटना की कमान सौंपी थी।
बता दें की गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक स्थित गोपाल खेमका के अपार्टमेंट के बाहर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल खेमका बांकीपुर क्लब से लौटने के बाद जैसे ही अपनी कार से उतर रहे थे, तभी 2 बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई शंकर खेमका ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान थाना घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर है, फिर भी पुलिस करीब 2 घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद समय पर मदद नहीं मिली।
राजधानी पटना में हुए इस हत्याकांड नें बैठे बिठाए विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया है। इस घटना को लेकर सरकार पर विपक्ष हमलावर हो गया है। इस घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते है।"

बता दें की यह पहली बार नहीं है जब खेमका परिवार को निशाना बनाया गया हो। 20 दिसंबर 2018 को गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वारदात की साजिश बेउर जेल से रची गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, सिटी एसपी पप्पू यादव, फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

 

Tags - Gopal Khemka Murder case gopal Khemka Murder tejaswi on Gopal Khemka Murder Case Gopal Khemka Murder case Gopal Khemka Murder Case Gopal Khemka tejashwi on Gopal Khemka Murder Gopal Khemka Murder in Patna Latest Crime News Crime Updates Crime Up