logo

BIHAR : स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, तेजस्वी यादव ने की घोषणा

tejaswai_pic3.jpg

आरा:
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं को बड़ी सौगात दी है। तेजस्वी ने कहा है कि  सरकार जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में 60 हजार पदों पर नियुक्ति (Recruitment for 60 thousand posts) की प्रक्रिया शुरू करेगी। ये बातें उन्होंने शुक्रवार को आरा में बिहार  के पहले मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान (Institute of Mental Health and Allied Sciences) के उद्घाटन पर कहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साथ मिलकर अस्पताल का उद्घाटन किया। बता दें कि इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत वर्ष 2006 में हुई थी। अब जाकर उस हॉस्पीटल के भवन का निर्माण कार्य पूरा हुआ है।


हर जिले में खोला जाएगा एक मेडिकल कॉलेज  
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरीन होंगी। इसके लिए मैन पॉवर की कमी को दूर किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर घोषणा की कि जिस तरह राज्य के हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जा रहा है। वैसे ही बिहार के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार के द्वारा खोला जाएगा। 

जिला अस्पतालों की भी सुविधा बढ़ायी जाएगी
बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान (बिमहास) के आरा में खुल जाने से मानसिक रोगियों को बड़ी सहुलियत मिलेगी। मरीजों को अब दूसरे राज्य में जाकर इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब बिहार में जिला अस्पतालों की भी सुविधा बढ़ायी जाएगी। इसके लिए सरकार के द्वारा हर स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है।