logo

"डरा और बिका हुआ व्यक्ति ही भाजपा में जाता है", राघव चड्ढा प्रकरण पर बोले तेजस्वी यादव

a2029.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

राघव चड्ढा प्रकरण को लेकर बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि जो लोग भारतीय जनता पार्टी में गए हैं, वह सब कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में वही लोग जाता है जो डरा हुआ या बिका हुआ है। जो लोग देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, वह लोग मजबूती से खड़े हैं और संघर्ष कर रहे हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि केवल आदम आदमी पार्टी ही नहीं, बल्कि बाकी क्षेत्रीय दलों को भी यह समझने की आवश्यक्ता है कि कौन विचारों का पक्का है और कौन मौकापरस्त है। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जेल में थे तो राघव चड्ढा लंदन में थे। ईडी की कार्रवाई के बीच वह भागे थे कि भगाए गये थे, कौन जानता है? सबकी असलियत सामने आ गई। 

बंगाल चुनाव पर भी तेजस्वी ने कही बड़ी बात
बंगाल में 4 मई को चुनाव परिणाम के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं को उलटा लटकाने वाले गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा करना चाहिए। बिहार में ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बना दिया गया है, जिसपर सात लोगों की हत्या का आरोप है। 

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर क्या कहा!
गौरतलब है कि आज राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी और भाजपा में विलय कर लिया। इनमें राघव चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत अन्य सांसद शामिल हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गुनाहों में वह शामिल नहीं  होना चाहते थे। वह कहते हैं कि देश बदलने का दावा करने वाली पार्टी की कमान आज करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड लोगों के हाथ में है। 

Tags - Tejaswi YadavRaghav ChadhaAAPBJPArvind Kejriwal