द फॉलोअप डेस्क
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कुछ घंटे पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद विपक्ष की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद केंद्र की सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट कर लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से देश के युवा शक्ति को न्याय और बड़ी जीत मिली है।
सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 25, 2026
दमनकारी सरकार के झूठ, पैंतरे और अहंकार की हार!
छात्र और युवा शक्ति को अनंत बधाई!
बहुत से सवाल अनुत्तरित है। देश के जागरूक युवा जवाबदेही तय करवाते रहेंगे।
"सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत!
तेजस्वी ने छात्रों और युवाओं को बधाई देते हुए लिखा, "सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत! दमनकारी सरकार के झूठ, पैंतरे और अहंकार की हार! छात्र और युवा शक्ति को अनंत बधाई!" उनके इस बयान से स्पष्ट है कि विपक्ष इस इस्तीफे को सरकार की नीतियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उसकी विफलता के रूप में देख रहा है। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में सरकार पर निशाना साधते हुए आगे लिखा कि केवल मंत्री के इस्तीफे से मामला खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने लिखा कि अभी भी "बहुत से सवाल अनुत्तरित हैं। देश के जागरूक युवा जवाबदेही तय करवाते रहेंगे।"