logo

देसी स्टाइल में नजर आए तेजप्रताप, गाय का दुध निकालते शेयर किया वीडियो

tejpratap5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लालू के बड़े लाल और बिहार सरकार के पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव अपने अलग अंदाज  को लेकर लगातार सुर्खियों में रहते हैं।  तेजप्रताप को आपने शिव भक्त, कृष्ण भक्त और पायलट जैसे अवरात में देखा है। लेकिन इस बार एक अलग अंदाज में वो नजर आए हैं। इस बार तेजप्रताप ने अपना ठेठ देहाती अंदाज दिखाया है। जिसमें वो गाय का दुध निकालते हुए नजर आए। 


क्या है वीडियो में
दरअसल उन्होंने दूध निकालते हुए एक रील बनाई है। जिसे  उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में जगजीत सिंह का गाया एक भजन तुम ढूंढो मुझे गोपाल बज रहा है। वहीं  सफेद कुर्ता पायजामा और आरजेडी की हरी टोपी पहने तेजप्रताप नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजप्रताप  बैठकर गाय का दूध निकाल रहे हैं।  पास ही दो लोग और हैं, जो गाय को पकड़े हुए हैं। इस वीडियो को अबतक 176K लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही 46.5K लोगों ने इसे लाइक किया है। बता दें कि इससे पहले भी तेजप्रताप गाय के दुध दुहते दिखे हैं।


कृष्ण और गाय से पुराना नाता
तेजप्रताप अपनी चौंकाने वाले रील्स के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने अपना देसी अंदाज दिखाया है। उन्होंने इस रील से बताया है कि वे गाय का दूध निकालना अच्छी तरह से जानते हैं। तेजप्रताप यादव कृष्ण के उपासक हैं और अक्सर वृदांवन जाया करते हैं। गायों से भी उन्हें काफी लगाव है। एक बार अपने आवास की गायों से मिलवाते हुए तेजप्रताप ने कहा था कि गाय का दूध अमृत के समान है। वे अपने आवास में गायों के अलावे घोड़ा, कुत्ते भी पालते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT