logo

30 जनवरी से होगा RJD नेता तेजस्वी यादव की कार्यकर्ता संवाद यात्रा के 8वें चरण का आगाज 

GYU.jpg

द फॉलोअप डेस्क    
बिहार में RJD नेता तेजस्वी यादव अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के आठवें चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस यात्रा का पहला कार्यक्रम 30 जनवरी को सिवान में होगा। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 

RJD प्रवक्ता ने दी जानकारी
इस संबंध में RJD के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 30 जनवरी को सिवान से शुरू होने के बाद 31 जनवरी को सारण और 1 फरवरी को वैशाली जिले में कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संगठनात्मक मजबूती को मिलेगा बढ़ावा
उन्होंने यह भी बताया कि इस यात्रा की तैयारी के लिए प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनके अनुसार सभी जिलों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम की आगामी तिथियों के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी। इस यात्रा के जरिए तेजस्वी यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जानने का प्रयास करेंगे। इससे RJD की संगठनात्मक मजबूती को और बढ़ावा मिल सके।

Tags - Siwan RJD Leader Tejashwi Yadav 8th Phase Karyakarta Samvad Yatra Bihar News Latest News Breaking News